Press "Enter" to skip to content

दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में पहुंचे लायंस साउथ पदाधिकारी, बांटे गर्म वस्त्र, कंबल और कराया भोजन

शिवपुरी। पीड़ित मानवता के क्षेत्र मे कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था लायंस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचल में पहुंचकर गरीब, निर्धन और निराश्रित परिजनों की सुध ली गई जहां इन परिवारों के बीच मिलकर मकर संक्रांति का पर्व लायंस साउथ के साथियों ने मनाया। इस अवसर पर लायन्स साउथ अध्यक्ष मुकेश जैन खरई व सचिव जितेन्द्र राणा एवं कोषाध्यक्ष गिर्राज ओझा ने संयुक्त रूप से बताया कि मकर संक्रांति का पर्व वर्ष में एक बार पड़ता है ऐसे में इस पर्व पर हम पीडि़त मानवता की सेवा करें इसके लिए दूरस्थ ग्रामीण अंचल सुरवाया को चुना जहां गरीब,निर्धनों के बीच पहुंचकर लायंस साथियों ने इन सभी की सेवा की और इन्हें घर से बनाकर लाए व्यंजन भोजन स्वरूप में परोसे। इसके साथ ही गरम वस्त्रों का वितरण भी इन सभी के बीच किया गया। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब साउथ की ओर से सौरभ सांखला, राजेन्द्र शिवहरे, सुनील बीसानी, कृष्णमोंहन अग्रवाल, लायनेस अध्यक्षा स्नेहलता अग्रवाल, लता जेन आदि भी शामिल रहे जिन्होंने सभी को क्रमबद्ध लगाकर सर्वप्रथम भोजन व्यंजन परोसे उसके बाद सभी को उनकी आवश्यकतानुरूप गरम वस्त्र प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल उत्साही का भी योगदान रहा जिन्होनें सुव्यवस्थित व्यवस्थाऐं कर पीडि़त परिवार तक मदद पहुंचाने के इस कार्य में योगदान दिया। इस दौरान कई परिवार जहां कड़कड़ाती ठण्ड का सामना कर रहे थे उन परिवारों के बीच कंबल बांटे गए। इस सेवा कार्य को ग्रामीणों द्वारा अपनी मुस्कुराहट के जरिए सराहा गया। 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!