शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधव राव सिधिंया महाविद्यालय, शिवपुरी की छात्रा प्रांशुल शर्मा, प्रिया त्रिपाठी, शिवानी राठौर ने जीवाजी यूनिवर्सिटी के सास्कृतिक ग्रुप का प्रतिनिधित्व कर उडीसा के विश्व विख्यात संवलपुर यूनिवर्सिटी मे विगत 7 से 11 जनवरी तक 34 वी, इंटर यूनिवर्सिटी सेन्टल जोन यूथ फेस्टिवल मे आयोजित सास्कृतिक कार्यक्रमों मे भागीदारी निभाई।
छात्रा प्रांशुल शर्मा एवं प्रिया त्रिपाठी ने वेस्टर्न सोग तथा इंडियन सॉग्स सहित हरमोनियम वादन कर श्रेष्ठ प्रस्तुति प्रदान की। शिवानी राठोर ने नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति प्रदान की।
विदित हो कि जीवाजी युनिवर्सिटी के सास्कृतिक ग्रुप मे 32 कलाकार. छात्र-छात्राओं की भागीदारी थी। शिवपुरी से पहली वार उपरोक्त छात्राओं ने 34वीं इन्टर यूनिवर्सिटी सेन्टल जोन यूथ फेस्टिवल उड़ीसा में भागीदारी की। सेंट्रल जोन की 32 युनिवर्सिटी के सास्कृतिक ग्रुपों ने प्रस्तुति प्रदान की।
उपरोक्त छात्राओं को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, प्रोफेसरों, छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रदान की है।






Be First to Comment