भटनावर से 15 वर्षीय किशोरी लापता

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भटनावर में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। मामले में पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 10 जनवरी की रात घर में ही सो रही थी सुबह जब आंख खुली तो देखा कि उनकी पुत्री लापता है। आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।