शिवपुरी। एसपी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में 14 जनवरी को को थाना सीहोर पुलिस द्वारा 2 स्थाई वारंटियों को दबोचकर न्यायालय पेश किया गया।
थाना प्रभारी सीहोर उनि राघवेन्द्र सिंह के द्वारा मुखबिर सूचना पर पिछले 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दबोचा गया। दबिश के दौरान पुलिस ने 10 साल से मारपीट व छेड़छाड़ के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी हरिसिंह पुत्र लालाराम जाटव एवं पिछले 6 साल से मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी श्रीपाल पुत्र लालाराम जाटव को उनके निवास स्थान ग्राम बहगंवा से दबोचकर न्यायालय पेश किया गया। उक्त दोनों स्थाई वारंटी पुलिस से बचने के लिए कहीं बाहर छिपकर रह रहे थे।
इस कार्य में थाना प्रभारी सीहोर उनि राघवेन्द्र सिंह, प्रआर संतोष कुमार, आर अर्जुन, पवन, दीपक, राजवीर, भगवानसिंह रावत, आर जसवंत एवं सैनिक हनुमंत और रायसिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment