Press "Enter" to skip to content

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शिवपुरी की भव्या और अक्षत रहे अव्वल- shivpuri

टाप टेन में रहे शिवपुरी के सात प्रतिभागी
शिवपुरी। मास्टर माइंड अबेकस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर में विगत दिवस आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जहां मध्यप्रदेश से लगभग 300 सहित पूरे भारत वर्ष से लगभग 900 प्रतिभागियों ने भाग लिया वहीं अग्रवाल एज्युसर्व अबेकस सेंटर, कमलागंज एबी रोड शिवपुरी से 15 प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में जहां शिवपुरी के ही टाप टेन में सात प्रतिभागी रहे ताे वहीं शिवपुरी की भव्या कुशवाह और अक्षत जैन ने टॉप थ्री में अपना स्थान बनाया। 
अग्रवाल एज्युसर्व अबेकस सेंटर, कमलागंज एबी रोड शिवपुरी की संचालिका संगीता अग्रवाल ने बताया कि मास्टर माइंड अबेकस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इन्दौर में 13 जनवरी को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा अपनी कुशलता का परिचय देते हुए शिवपुरी का नाम रोशन किया। विभिन्न चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया बल्कि अपनी हुनरता का परिचय देते हुए सभी का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय किए गए।
-ये प्रतिभागी रहे अव्वल
मास्टर माइंड अबेकस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टाप टेन में शिवपुरी से भव्या कुशवाह पुत्री योगेन्द्रसिंह कुशवाह, अक्षत जैन पुत्र अंकेश जैन, वेणु गोपाल दंडोतिया पुत्र राहुल दंडोतिया, लतिका अग्रवाल पुत्री कपिल अग्रवाल, अवनी श्रीवास्तव पुत्री संजय श्रीवास्तव, लव सेन पुत्र कल्याण सेन, प्रगति शर्मा पुत्री गोपाल शर्मा, अरनव बंसल पुत्र धर्मेन्द्र बंसल, क्रिश शिवहरे पुत्र संजय शिवहरे और भव्य गर्ग पुत्र राहुल गर्ग रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!