शिवपुरी। खबर कोतवाली अंतर्गत राठौर मोहल्ले से हैं।जहाँ सटोरियों का आतंक काफी बड़ा हुआ हैं इस संबंध में समस्त निवासीगण ने आज जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार लगाई हैं।कि इन सटोरियों को रोक जाए एवं कार्यवाही की जाए।
जानकारी के अनुसार आज राठौर मोहल्ले के समस्त निवासीगण जनसुनवाई में कलेक्टोरेट पहुँचे एवं कलेक्टर से गुहार लगाते हुये कहा की राठौर मोहल्ले में सटोरियो का ब्यापार बढ़ता जा रहा हैं। और इस सम्बंध में पहले भी हम आबेदन दे चुके हैं। पर आजतक इन दबंगो पर कोई भी कार्यवाही नही हुई हैं। सट्टे का ब्यापार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। एवं नशे का स्मेक का नशा भी बढ़ता जा रहा हैं। जिससे मोहल्लेबासियों को दिन प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जो लोग सट्टा लगाने आते है नशे की हालत में गाली गलौच करते हैं। इससे मोहल्ले के बहनों एवं बच्चों पर गलत असर पड़ता हैं।






Be First to Comment