भाजपा नेता के स्टोन क्रेशर से निकल रही डस्ट से बीमार हो रहे ग्रामीण, शिकायत के बाद भी नहीं की प्रशासन ने कोई कार्रवाई
शिवपुरी। खबर दिनारा अन्तर्गत खुदाबली जहां भाजपा नेता राजकुमार खटीक के द्वारा जेपी स्टोन क्रेशर चलाई जा रही है जिससे वहां के रहवासियों को क्रेशर के कारण काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणाें द्वारा क्रेशर को अन्यत्र जगह लगाए जाने के लिए ग्रामीण छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन प्रशासन कार्रवाई न करते हुए आंखे बंद किए हुए बैठा है। जानकारी के मुताबिक यहां नियमों को तांक पर रखकर जेपी स्टोन क्रेशर चलाई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इस क्रेशर की परमीशन पूर्व कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि स्टोन क्रेशर से उड़ने वाली धूल से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। इस धूल से ग्रामीणों के हाथ-पैर छिलने लगे हैं साथ ही सांस की बीमारी से परेशान हो रहे हैं। कई ग्रामीणों को टीवी जैसी बीमारी भी होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा गांव भयंकर बीमारी की ग्रस्त में जाएगा।
बीजेपी नेता ने सरकार रहते करवाई थी स्टोर क्रेशर की मंजूरी
यहां हम आपको बता दे कि राजकुमार खटीक कोई और नहीं भाजपा नेता है एवं पूर्व विधायक पुत्र भी है। भाजपा शासन काल मे जेपी स्टोन को परमिशन मिलने का यही कारण था। स्टोन आबादी वाली जगह पर लगाई गई है जो कि नियम विरुद्ध है। ग्रामीणों ने कई बार आवेदन क्रेशन स्टोर नहीं लगाने के लिए दिए लेकिन धनबल व नेतागिरी चलते परमीशन दे दी गई अब यहां दिन भर धूल उड़ती है जिससे रहवासियों को परेशनी हो रही है और वह बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।
पट्टे की जमीन में ब्लास्ट कर निकाल रहे पत्थर
ग्रामीणों ने बताया कि स्टाेर क्रेशर के कर्मचारी पट्टे वाली जमीन में ब्लास्टिंग कर रहे हैं जो कि अवैध है। ब्लास्टिंग से लोगो को परेशानी हो रही है सरकारी स्कूल और घरों में दरारे पड़ रही है। लोगों के आपत्ति करने पर बीजेपी नेता धमकी देकर या गुंडो का भय दिखाकर चुप करा देते है।
राजकुमार खटीक का बदरवास में भी देवराज नाम से क्रशर है जो कि लोगों की जमीन पर कब्जा कर एवं ब्लास्टिंग से अबैध उत्खन्न कर रहा है।
नेताजी सरकार की दम पर कई गलत कामों को आगाज दे रहे है। खुदाबाली से ओवरलोड ट्रक रेता का ट्रांसपोर्ट करते है जिससे प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई रोडो को मिट्टी में मिला दिया है।
इनका कहना है
ग्रामीणों को क्या परेशानी है इसके लिए हमने संबंधित अधिकारियों से कहा है। रही स्टोन क्रेशर की बात तो उसके लिए सारी प्रक्रिया विधिवत तरीके से की जाती है तभी जाकर स्टोर क्रेशन लगाने की अनुमति दी जाती है।
प्रमोद शर्मा
खनिज अधिकारी
मामले में हमारे पास शिकायतें आईं हैं। हमने संबंधित अधिकारियों से इस मामले को दिखवाने को कहा है।
अनुग्रह पी
कलेक्टर शिवपुरी
आपके द्वारा ये मामला संज्ञान में लाया गया हैं। अगर किसानों को परेशानी होगी तो बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी
प्रधुम्न सिंह तोमर
प्रभारी मंत्री (शिवपुरी)






Be First to Comment