Press "Enter" to skip to content

मकरसंक्रांति पर खिचड़ी वितरण करना पुण्य का काम, नपाध्यक्ष | Shivpuri news

पटेल नगर पार्क में हुआ खिचड़ी का वितरण

मकर संक्रांति पर आमजन ने उठाया गरमागरम खिचड़ी का आनंद

शिवपुरी। मकर संक्रांति हिंदुओं का एक पवित्र त्योहार है। इस पर्व पर दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। हम सबको अपने सनातन धर्म अनुसार दान करना चाहिए। मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण भी दान पुण्य का एक विशेष महत्व है। यह बात नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नाालाल कुशवाह ने पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा मकर संकं्‌राति पर्व के अवसर पर पटेल नगर पार्क में गरमागरम खिचड़ी के अवसर पर कही। इस मौके पर वार्ड पार्षद पंकज शर्मा, पार्क समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे। खिचड़ी वितरण का यह वितरण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सायं 5 बजे से प्रारंभ किया गया जिसे खिचड़ी समाप्ति तक किया गया। इस मौके पर नगर के विभिन्ना क्षेत्रों से आए लोगों ने मकर संक्रांति पर गरमागरम खिचड़ी का भरपूर आनन्द उठाया। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पटेल नगर पार्क विकास समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, भूपेन्द्र भटनागर, अरूण श्रीवास्तव, प्रो. गजेन्द्र सक्सैना, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, संजय शर्मा, सत्यम नायक, मोहित मोन्टू शर्मा सहित समस्त पटेल नगर रहवासियों ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सायं 5 बजे से आमजन को दौना में गरमागरम खिचड़ी का वितरण किया।

दोना बीनकर रहवासियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

शिवपुरी। पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा मकर संक्रांति पर पटेल नगर पार्क में किए गए खिचड़ी वितरण के साथ दौना फैंकने हेतु कचरादान का प्रबंध किया गया था ताकि उसके आसपास गंदगी न हो, बावजूद इसके कई लोगों द्वारा सड़क पर ही दौना फैंक दिया गया। खिचड़ी वितरण उपरांत आमजन द्वारा फैंके गए इन दौनों को स्वयं रहवासियों द्वारा बीनकर कचरादान में डाला गया तथा उस स्थल की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!