दुकान से पानी का पाउच नहीं िदया तो कर दी मारपीट

िशवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत एक दुकानदार की पानी के पाउच को लेकर एक युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। भज्जू पुत्र लालाराम यादव निवासी चंदावरा ने बताया 14 जनवरी की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी रविन्द्र यादव निवासी चंदावरा आया और पानी का पाउच मांगने लगा। जब दुकानदार ने कहा कि दुकान बंद हो गई है कल सुबह ले लेना। जिस पर आरोपित गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर वहां से भाग गया।