दंपत्ति की घर में घुसकर मारपीट

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति ने एक महिला व उसके पति की घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस को शिकायत में मुन्नालाल पुत्र भजनलाल सेन निवासी ग्राम गजौरा मजरा रमपुरा ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के समय गांव में रहने वाला प्रागीलाल उर्फ गुड्डा उसके घर में आया और गाली-गलौंज करते हुए उसकी व पत्नी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।