शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत तीन युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण कुएं से पानी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उमेश पुत्र मोहनलाल बाढई निवासी खिरकिट ने बताया कि उसके रिश्तेदार रोहन, सुरेश व बृजेश बाढई का सामलाती कुआ है। मंगलवार को सुबह 10 बजे कुएं से पानी दिए जाने को लेकर उक्त लोग उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।





Be First to Comment