Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत गिन्दोरा में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत | badarwas, Shivpuri news

सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास अंतर्गत गिन्दोरा ग्राम से हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में नीरज रघुवंशी उपसरपंच ग्राम पंचायत गिन्दोरा ने एक शिकायती आबेदन दिया है। जिसमे नीरज ने कहा हैं। कि आंगनबाड़ी में पदस्थ रामकली रघुवंशी कार्यकर्ता फ़ज़ी तरीके से अभी भी कार्य कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार नीरज रघुवंशी ग्राम गिन्दोरा के उपसरपंच हैं।और इसी ग्राम में आंगनबाड़ी में कार्यरत रामकली रघुवंशी के ऊपर नीरज रघुवंशी ने शिकायती आबेदन में बताया हैं कि रामकली रघुवंशी जो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अभी फ़र्ज़ी तरीके से आंगनबाड़ी में टिकी हुई हैं।उनकी उम्र वोटर कार्ड में 66 बर्ष हैं।जबकि  62 बर्ष के बाद सेवानिर्बत कर दिया जाता हैं। लेकिन अभी तक वो फ़र्ज़ी टी.सी लगाकर कार्य कर रही हैं। साथ मे बताया हैं।कि समग्र पोर्टल पर भी 67 बर्ष दिख रही हैं।इसकी शिकायत मेरे द्वारा कई बार की जा चुकी है पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं।

इनका कहना हैं

मेने जो मार्कशीट लगाई थी वो अब मिल नही रही हैं। जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए गए है वो गलत हैं।इस संबंध में मेरे पास लेटर आया था इस संबंध में मैने आज मेने एज सर्टिफिकेट जमा कर दिया हैं।
रामकली रघुवंशी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
ग्राम गिन्दोरा

इस सम्बंध में मैने तीन बार जनसुनवाई में ,कई बार परियोजना अधिकारी बदरवास एवं परिक्रम अधिकारी शिबपुरी को बताया हैं।पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।मुझे लगता हैं।पैसे का कोई लेनदेन अधिकारी से हुआ हैं।
नीरज रघुवंशी
उपसरपंच गिन्दोरा

इस मामले में मेरे द्वारा उक्त महिला को आज शिबपुरी बुलाया गया था मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी
ओ पी पांडेय
परिक्रम अधिकारी शिवपुरी

आपके द्वारा मामला संज्ञाम में आया हैं जाँच कराकर जो भी हैं उचित कार्यवाही की जाएगी
अनुग्रह पी
शिवपुरी कलेक्टर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!