Press "Enter" to skip to content

छात्रा कोचिंग पढ़ने गई, चोर ने एक्टिवा गायब कर दी-shivpuri

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कमलागंज में िस्थत वर्धमान शोरूम पर बीते रोज कोचिंग पढ़ने गई एक छात्रा की एक्टिवा को चोरों ने पार कर दियां इस मामले की सूचना पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों से की। जहां परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और शोरूप में लगे सीसीटीव्ही खंगाले। जानकारी के अनुसार राजकुमार अरोरा निवासी पनीपत हैडलूम विष्णु मंदिर के पास की बेटी अपनी एक्टिवा से वर्धमान शोरूम में पढ़ने गई हुई थी। जैसे ही बेटी कोचिंग से पढ़कर निकली उसकी एक्टिवा गायब थी। इस मामले की सूचना बिटिया ने अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे वर्धमान शोरूम के सीसीटीव्ही खंगाले। जिस पर पता चला कि उक्त कैमरे इस स्थान को कवर नहीं कर पा रहे। तत्काल परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!