Press "Enter" to skip to content

डायल 100 ने भटके हुए एक बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया | Shivpuri news

सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के फिजिकल थाना अंतर्गत से आ रही हैं। जहाँ डायल 100 को सूचना मिली कि एक लावारिस बच्चा खड़ा हुआ हैं। सूचना पर डायल 100 ने जाकर थोड़े प्रयास के बाद बच्चे को उसके परिजन से मिला दिया।

जानकारी के अनुसार थाना फिजिकल थाना अन्तर्गत एफआरबी 06 को समय 5 बजे एक बच्चा मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कि फिजिकल रोड धर्मबीर कोठी मंगल मसाले की दुकान के पास एक बच्चा अपने परिवार से भटक गया हैं।सूचना की जानकारी मिलते ही डायल 100 तुरंत मौके पर पहुँची। एफआरबी पायलट मनीष सोनी हेड कांस्टेवल संदीप मोगिया ने जांच पड़ताल करके बच्चे को उसकी मां से मिलाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!