पोहरी। पोहरी तहसील के ग्राम देवरीकला में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में जिला योग प्रचारक द्वारा नि:शुल्क 5 दिवसीय योग चिकित्सा व ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति तह. बैराड़ के प्रभारी रविशंकर शर्मा ने बताया कि ग्राम में आयोजित इस शिविर में योग प्रचारक विशाल आनंद द्वारा ग्रामीणों को रोगानुसार योग आसनों व प्रणायामों का नियमित गांव में िस्थ्ज्ञत पंचायती चौक पर सुबह 7 से 8:30 तक अभ्यास कराया जा रहा है। श्वांस, दमा, फेंफड़े की कमजोरी, साइनस इन रोगों के लिए व ऑक्सीजन का लेबल बढ़ाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम करना चाहिए। पथरी, गैस, लीवर, किडनी, आंतों, पेट संबंधी अन्य रोगों के लिए कपालभाति, प्राणायाम और सरदर्द, तनाव, अनिद्रा, चर्मरोग, उच्च रक्तचाप व ह्दय रोग और शरीर की किसी भी प्रकार की अनियमितता को नियमित करने का अनुलोम-विलोम प्राणायाम रामवाण है।
इसी के साथ युवाओं और बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए पश्चिमोत्तानासन, सर्वागासन, शीर्षासन, चक्रासन, सूर्य नमस्कार, दंड बैठकों का अभ्यास कराया। शाम के समय आरोग्य सभा में आयुर्वेदानुसार दवाओं का उपयोग व औषधीय दवा बनाने की विधि की जानकारी दी। आयुर्वेद और स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने के लिए गांव में सभी के सहयोग से रैली निकाली। साथ ही सभी को नियमित योग कक्षा प्रारंभ कर, नियमित योग करने का संकल्प लेने को कहा। इस शिविर को सफल बनाने के लिए सहयोग कर रहे ग्राम के युवा समिति सदस्यों में राम भरत, महेश कुमार, जगदीश प्रसाद, पुष्पराज, बंटी तिवारी, अनिल, अरविंद, हेमंत, मनोज, कपिल व विष्णु चौकीदार का विशेष सहयोग रहा।





Be First to Comment