शिवपुरी।
कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में आयूष्मान भारत योजना के नाम पर ढ़ाई
दर्जन से अधिक लोगों के साथ ठगी की बारदात हुई है। दो अज्ञात ठगों ने भोले
भाले निरक्षर ग्रामीणों के खातों से हजारों रूपए की राशि निकाल ली। जब
ग्रामीण अपने खातों से पैसे निकालने गए तब उन्हें इस ठगी की बारदात का पता
चला। मामले की शिकायत कोलारस थाने में कर दी गई है।

कोलारस थाने
में कल ग्राम गुढ़ा के अनेक ग्रामीण आए और उन्होंने थाना प्रभारी सतीश सिंह
चौहान को बताया कि लगभग 10-12 दिन पहले उनके गांव में दो अज्ञात व्यक्ति
आए और उनने ग्रामीणों से कहा कि भारत सरकार ने आयूष्मान भारत योजना लागू की
है। जिसके तहत आयूष्मान कार्ड से 10 लाख रूपए तक का इलाज फ्री में मिलेगा।
यह लालच देकर उन्होंने पोस मशीन से अंगूठे लगवा लिए। ठगों ने ग्रामीणों से
परिवार आईडी और आधार कार्ड भी मांगे तथा अंगूठा लगाने के लिए कहा। ग्रामीण
जब कुछ दिनों बाद खाते से राशि निकालने गए तो उन्हें पता चला कि किसी ने
खातों से राशि पार कर दी है। पुलिस निरीक्षक सतीश सिंह चौहान ने बताया कि
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है
जब मैं अपने खाते से पैसे निकालने गया तो मुझे पता चला कि मेरे खाते में पैसे नहीं हैं। हमने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है।
रूपेश आदिवासी ग्राम गुढ़ा

Be First to Comment