Press "Enter" to skip to content

स्वास्थ्य केन्द्र खतौरा में ब्लैक आउट, प्रसूता का चैकअप हुआ एम्बुलेंस लाईट में

शिवपुरी।
बदरवास ब्लॉक के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र खतौरा पर आए दिन ब्लैक आउट
हो रहा है। जिसके कारण बीती रात एक प्रसूता का चैकअप एम्बुलेंस की लाईट
जलाकर करना पड़ा। 
 
प्राप्त जानकरी के अनुसार इंदार निवासी रचना
पत्नी सोनू केवट को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन खतौरा उप स्वास्थ्य
केन्द्र पर लेकर आए। लेकिन वहां लाईट न होने के कारण नर्से उसका चैकअप करने
के लिए बिजली आने का इंतजार करती रहीं। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब
बिजली नहीं आई और प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो 108 एम्बुलेंस की लाईट
जलवाकर खुले में ही नर्स ने प्रसूता का चैकअप किया। परंतु उसकी हालत गंभीर
होने से उसे बदरवास रैफर कर दिया। बीएमओ बदरवास सुधीर कश्यप ने बताया कि यह
बात मेरी जानकारी मेें नहीं है और मुझे यह भी नहीं पता कि खतौरा उप
स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली जाने पर किस तरह के वैकाल्पिक प्रबंध हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!