Press "Enter" to skip to content

वनरक्षक के साथ गाली-गलौंज करने के विरोध में वन कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। वन परिक्षेत्र सतनबाड़ा इंदर कुमार धाकड़ द्वारा गिरीश कांकर को गाली देने एवं मारपीट करने के विरोध में गुरुवार को वन कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी ने एक ज्ञापन वन मंडल अधिकारी के नाम एमके सिंह उप वनमंडलाअधिकारी शिवपुरी को को सौंपा। ज्ञापन में तत्काल किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की हैं। 
ज्ञापन में बताया गया है कि वनरक्षक गिरीश कांकर 11 जनवरी को शाम 5:20 बजे पाडरखेड़ा वीट पर वनरक्षक के पद पदस्थ हैं। वहीं रेंजर पाडरखेड़ा वीट पर पहुंचे तो वहां चार बैलगाड़ी खड़ी मिली जिसमें गाडी वाले सूखी जलाउ लकड़ी एकत्रित कर रहे थे। गांव वाले स्टाफ देखकर भाग खड़े हुए। रेंजर साहब ने बैलगाड़ीयों के विरूद्ध कार्रवाई न कर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर मुझे अपमानित एवं प्रताणित करने के लिए स्टाफ व ग्रामीणों के समक्ष अश्लील दी एवं मारपीट भी की और मुझ से मोबाइल छीना और कहा कि साले यह बैलगाड़ी तुमने भेजी हैं में तुम्हें सस्पेंड करा दूंगा। रेंजर इंदर कुमार धाकड़ पूर्वग्राह से ग्रसित होकर सर्वजानिक रूप से प्रताणित एवं अपमानित किया है। मामले में कार्रवाई की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!