शिवपुरी। 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स एवं रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए राष्ट्रीय मीजल्स रूबेला अभियान के तहत जिले की 350 विद्यालयों के लगभग 25 हजार से अधिक बच्चों को एमआर बैक्सीन का टीका लगाया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि जिले में 15 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रीय मीजल्स रूबेला अभियान के तहत अभीतक जिले के 350 विद्यालयों के 25 हजार से अधिक एमआर बैक्सीन का टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी नगर में स्थित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 15 जनवरी से लेकर अभीतक 5262 विद्यालयों को एमआर बैक्सीन का टीका लगाय गया है।
गौरतलब है कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान के तहत जिले के नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक लगभग 5 लाख 58 हजार 546 बच्चों कवर होंगे। जिसमें 3 हजार 671 स्कूलों के 03 लाख 60 हजार 230 बच्चे और 02 हजार 408 आगनवाडी केन्द्रों के लगभग 01 लाख 98 हजार 316 बच्चे शामिल हैं।





Be First to Comment