शिवपुरी। खबर जिले की नगरपालिका कार्यालय से आ रही हैं।जहाँ आज भारी हंगामा देखने को मिला । यहां कार्यालय की कुर्सियां उठा कर फेंकी गई और दफ्तर में काफी देर तक गाली-गलौच होती रही।
जानकारी के अनुसार समग्र आईडी बनवाने के लिए आए किसी शख्स की दफ्तर में मौजूद कर्मचारी से नोकझोंक हो गई, जिसके बाद भारी हंगामा मच गया। हालांकि, नगर पालिका कार्यालय में हंगामे का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि से पहले भी कई बार नगर पालिका कार्यालय में हंगामा हो चुका हैं । हैरानी की बात यह है कि यह पूरा वाकया सीएमओ के केबिन के बाहर हुआ लेकिन इस मामले में उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। जबकि दफ्तर में सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। वहीं, नगर पालिका के कर्मचारी बृजेश का कहना है कि समग्र आईडी बनवाने आए व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता की । वो इस मामले में उच्चाधिकारियों को सूचित करने के साथ साथ पुलिस को भी शिकायत करेगा।



