

शिवपुरी। खबर जिले की कोतवाली थाना से आ रही हैं।जहाँ कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से 90 हजार रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है। एक को मारुति शोरूम के पीछे और दूसरे को रातौर रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार मारुति शोरूम के पीछे बायपास रोड शिवपुरी से पुलिस ने कल्लू पुत्र खैरू बाथम निवासी सतनवाड़ा को पकड़ा है। युवक के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी जा रही है। वहीं रातौर रेलवे क्रासिंग के पास सुरेंद्र पुत्र हरभजन रावत से निवासी करैरा को पकड़कर तलाशी ली। युवक के कब्जे से 6 ग्राम स्मैक मिली है। जिसकी बाजार में 30 हजार रुपए कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्मैक के संबंध में पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।






Be First to Comment