अतुल गौड़ ने जरुरतमंद को किया रक्तदान

शिवपुरी। कहते रक्तदान सबसे बड़ा होता है। अगर आपके द्वारा किया गया रक्तदान सही समय पर काम आ जाए तो इससे किसी की जिंदगी बच सकती है। ऐसी ही भावना रखते हुए नगर के युवा अतुल गौड़ ने जरुरतमंद को रक्तदान किया। युवा अतुल को पता चला कि अस्पताल में एक पीडित को ए ब्लड की जरुरत है। जिस पर अतुल अस्पताल गए और ब्लड डोनेट किया। इस कार्य के लिए मंगलम ब्लड गु्रप ने अतुल के मंगलमय जीवन की कामना की और उनका आभार व्यक्त किया।