हजारों क्विंटल नॉन FAQ माल खरीदा समितियों ने
शिवपुरी। शासन द्वारा की गई समर्थन मूल्य खरीदी के अंतर्गत हजारों क्विंटल फसल खरीदी जा चुकी है । लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ये खरीदी मानक स्तरों के अनुरूप खरीदी गई है । या सिर्फ व्यपारियों से लेनदेन करके कोल्ड स्टोर व गोदमोँ में रखा गया माल खरीद लिया गया । सभी को मालूम है कि समितियों ने किस तरीके से घालमेल किया है । 500 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल व्यपारियों से लेकर सिर्फ और सिर्फ व्यापारीयों को फायदा पहुंचाया गया है । और जमकर समितियों ने माल छाना है । अब यह बटौना सभी जगह बटेगा तभी तो नॉन FAQ माल जमा होगा ।
*हजारों क्विंटल माल अभी ऑनलाइन होना बाकी*
अब माल तो खरीद लिया लेकिन ऑपरेटर द्वारा अभी तक खरीदी गई फसल ऑनलाइन नही की गई । कारण वही जो पैसा देगा उसी की रसीद ऑनलाइन होगी । वरना चक्कर काटते रहो ऑपरेटर के । इसी बात को लेकर कल कोलारस मंडी में ऑपरेटर व फसल विक्रेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ ।
हजारों क्विंटल माल जमा होने रखा है कोलारस मंडी में
कोलारस ख़रीद केंद्रों की बात की जाय तो हजारों क्विंटल माल मंडी प्रांगण में रखा हुआ है । जो कि गोदमोँ में जमा होना है । कई बार ट्रक गोदाम से वापस आ चुका है क्योंकि माल नॉन *FAQ* है । लेकिन ये सारा माल।गोदमोँ में जमा होगा । जिसमें गोदाम मालिक ,गोदाम प्रभारी ,सर्वेयर द्वारा मोटी रकम लेकर सारा माल *FAQ* बना दिया जाएगा । अब आप भी अच्छी तरह से समझ सकते है कि ये सारा माल *FAQ* कैसे बनेगा ।
कलेक्टर साहब कार्यवाही करिये नही तो आप पर भी सवाल उठना लाजमी है
कलेक्टर साहब सारा माल जमा होगा और किसी को मालूम नही नही चलेगा कि किस तरीके से सारा माल *FAQ* कर दिया जाएगा । अब आपसे ही उम्मीद है कि समितियों द्वारा जो घालमेल किया किया गया है आप उसे रोकेंगी जरूर । आपके द्वारा एक समिति बनाकर SDM महोदय को उसका अध्यक्ष बनाकर उनकी देखरेख में मीडिया के सामने सारा माल चेक कर जमा किया जावे । तभी पारदर्शिता सामने आएगी ।
फर्जी टोकन काटकर अभी और माल खपाने की तैयारी
खरीदी का आज आखिरी दिन है और समितियों ने कई फर्जी टोकन काटकर हजारों क्विंटल माल खपाने की तैयारी में है । फिजिकल वेरीफिकेशन कराकर ऐसी समितियों के खिलाफ कार्यवाही की जावे । क्योंकि फसल की ट्रॉली खरीद केंद्र पर है ही नही और पैसे लेकर टोकन काट कर दे दिया गया ।
मुख्यमंत्री महोदय से की जाएगी शिकायत
मेरे द्वारा एक शिकायत मुख्यमंत्री महोदय से की जाएगी । मैं समय समय पर जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात की जानकारी देता रहा कि किस तरह से खरीद केंद्रों पर अनमियत्ताएँ की जा रही है लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने कोई कार्यवाही नही की । जिसकी लिखित व मोबाइल रिकॉर्डिंग,अखबारों की कटिंग , व चैनल की खबरों सहित सारा रिकॉर्ड मेरे पास है । इन सारे सबूतों के साथ आज मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया जाएगा ।
ध्रुव शर्मा





Be First to Comment