
ग्रामीणों ने लगाया सेल्समैन पर तानाशाही का आरोप
रानू राजपूत दिनारा। करैरा विकास खंड की ग्राम पंचायत दवरा दिनारा में पिछले तीन माह से राशन नही वांटा गया है एसा आरोप ग्रामीणों ने सेल्समैन पर लगाया है।
ग्रामीण अप्पिया वंशकार हरिराम परीहार शंकर लाल अहिरवार इमारत खान शमशाद खाँ अनिल आदी ग्रामीणों द्वारा यह आरोप लगाया गया है ।
ग्रामीणों ने बताया की हर माह राशन आता है परन्तु सेल्समैन जो हमारे गांव का ही है और दवंग है वह राशन अधिकारियों से मिलकर खुर्दवुर्द कर देता है और कुछ कहने पर आनाकानी करता है। दवरा ग्राम पंचायत में आदिवासियों की आबादी भी लगभग तीस प्रतिशत है ऐसे मे राशन का घोटाला चिंतनीय है वरिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दें तो शायद व्यवस्था में सुधार आए।







Be First to Comment