Press "Enter" to skip to content

स्व. महेन्द्र प्रताप मेमोरियल इंटर स्कूल रॉलर स्केटिंग कॉम्पटीशन का आयोजन-shivpuri news

शिवपुरी। प्रथम स्व. महेन्द्र प्रताप मेमोरियल इन्टर स्कूल रॉलर स्केटिंग कॉम्पटीशन ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल में आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों हैप्पी ड़ेज स्कूल, सेन्ट चार्ल्स स्कूल, सेन्ट बेनेडिक्ट स्कूल, गणेशा ब्लेस्ड़ स्कूल, शिवपुरी पब्लिक स्कूल, गीता पब्लिक स्कूल, होली बड्स स्कूल, जीके हेरिटेज, किड्स गार्डन स्कूल, ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा अपने अभ्यास और मेहनत से प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग 8, 11 तथा 14 वर्ष हाइपर के छात्रों ने सहभागिता की जिस क्रम में बालक 8 वर्ष में प्रथम ओजस वर्मा जीके हेरिटेज, द्वितीय अर्जित सिंह केंद्रीय विद्यालय, तृतीय नैतिक तिवारी ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल, बालक 11 वर्ष में प्रथम अयान खान सेन्ट बेनेडिक्ट स्कूल, द्वितीय प्रशात सिंह ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल, तृतीय अनुज यादव गीता पब्लिक स्कूल, बालक 14 वर्ष में प्रथम मनन नागपाल ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल, द्वितीय आर्यन शर्मा ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल, तृतीय कृष्णन समाधिया होली बड्स स्कूल, अगले क्रम में बालक इन लाईनर 8 वर्ष में प्रथम नमन राजपाली गीता पब्लिक स्कूल, द्वितीय मयंक यादव गीता पब्लिक स्कूल, तृतीय प्रणव भार्गव ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल, बालक 11 वर्ष में प्रथम नवांश शर्मा ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल, द्वितीय राम कसौटिया ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल, अल्मास खान, बालक 14 वर्ष में प्रथम मनीष कुशवाह, द्वितीय अनिल यादव, तृतीय रितुराज सिंह तथा बालिका वर्ग 8 वर्ष में प्रथम सिया मित्तल द्वितीय अवनि शिवहरे, तृतीय जैनिया खान बालिका वर्ग 11 वर्ष में प्रथम उन्नति पहारिया, द्वितीय अक्षिता भार्गव, बालिका वर्ग 14 वर्ष में प्रथम गौरी शर्मा, द्वितीय प्रियांषी राठौर,तृतीय मुस्कान खटीक ने अपना प्रदर्षन कर अपना स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ईस्टर्न हाईटस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीलम अरोरा द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगता में विभिन्न विद्यालयों से आये खेल प्रषिक्षक मृदुल शर्मा हैप्पी ड़ेज स्कूल, इमरान खान सेन्ट बेनेडिक्ट स्कूल, सुखवीर सर जीके हेरिटेज, रवि कुमार गीता पब्लिक स्कूल, सुनील अवस्थी होली बड्स स्कूल ने अपना योगदान दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!