शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश बंसल पार्षद सहित उनकी समस्त टीम के अथक प्रयासों से एक बार बंद पड़ी नि:शुल्क चिकित्सा सेवा का शुभारंभ पुन: शुभारंभ 20 जनवरी से किया जा रहा है। प्रति रविवार को महाराजा अग्रसेन चिकित्सा शिविर का आयोजन मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। जिसमें सेवाभाव स्वरूप समाज के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवा स्वरूप अपनी सेवाएं देंगें और शिविर में आने वाले मरीजों का परीक्षण व उपचार करेंगें। इस दौरान महाराजा अग्रसेन साप्ताहित चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों को दवाऐं भी नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इस चिकित्सा शिविर का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मरीजों से व शिविर को सफल बनाने के लिए समस्त मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ-साथ समाजजनों से भी आग्रह किया गया है कि वह अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाएं और शिविर में आने वाले मरीजों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित कर सके।
महाराजा अग्रसेन साप्ताहिक चिकित्सा शिविर का पुन: शुभारंभ 20 से-news shivpuri
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आकाशीय बिजली से मृत दो बालकों के परिजनों को 24 घंटे में 4-4 लाख रुपये की सहायता / Shivpuri News
- जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में महिला गार्ड और परिजनों के बीच विवाद, जांच शुरू / Shivpuri News
- नरवर दुर्ग से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप की शीघ्र बरामदगी की मांग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- सरकारी योजनाओं का झांसा देकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मेडिकल कॉलेज के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News





Be First to Comment