शिवपुरी। भोपाल में आयोजित वीडियो कॉफ्रेंसिंग में प्रदेश की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के दौरान शिवपुरी जिले की पिछोर नगर पंचायत के सीएमओ सुधीर मिश्रा को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण न करने के चलते प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास प्रमोद अग्रवाल ने उनकी एक वेतनवृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए हैं। श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन की 100 से ज्यादा शिकायतों का निराकरण नहीं किया था। सीएमओ को यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय सीमा में इन शिकायतों का निराकरण नहीं किया तो पद से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल के साथ आयुक्त गुलशन बामरा भी मौजूद थे। कॉन्फ्रेंस के दौरान पिछोर सीएमओ के साथ-साथ प्रदेश के एक सीएमओ को निलंबित कर 12 सीएमओ की वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से न लेने पर सीएमओ मिश्रा की वेतनवृद्धि रोकी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आकाशीय बिजली से मृत दो बालकों के परिजनों को 24 घंटे में 4-4 लाख रुपये की सहायता / Shivpuri News
- जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में महिला गार्ड और परिजनों के बीच विवाद, जांच शुरू / Shivpuri News
- नरवर दुर्ग से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप की शीघ्र बरामदगी की मांग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- सरकारी योजनाओं का झांसा देकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मेडिकल कॉलेज के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News





Be First to Comment