
शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में आधी रात के बाद चोरों ने माता के मंदिर में धावा बोलकर वहां से पीतल के घंटे चुरा लिए। बताया जाता है कि चोरों ने एक क्विंटल से अधिक बीस घंटे चुराए हैं। इसके पहले भी मंदिर परिसर में लगे हैडपंप का पाइप अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सेमरी के हनुमान मंदिर में भी कई बार घंटे चोरी हो चुके हैं। लगातार घंटे चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही घंटा चोरों को नहीं पकड़ा गया तो वे आंदोलन करेंगे।





Be First to Comment