
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पुरैनी में शुक्रवार को शाम के समय उधारी के रुपए वापस लेने गए एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सूखा पुत्र रामकिशन केवट निवासी पुरैनी ने बताया कि उसने हरिओम केवट को कुछ रुपए उधार दिए थे। जब वह दिए गए उधार रुपए वापस लेने गया तो हरिओम गाली-गलौंज करने लगा व रुपए देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं युवक ने मारपीट तक कर दी व जान से मारने की धमकी भी दी।






Be First to Comment