दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति, सास, ससुर व जेठ पर केस दर्ज – shivpuri news

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत पपरेडू गांव में रहने वाली एक महिला ने पति, सास, ससुर व जेठ पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे और बीते रोज उसे दहेज में रुपए न लाने पर घर से बाहर निकाल दिया। 
जानकारी मुताबिक फरियादी उमा पत्नी रामक्रेश रावत निवासी पपरेडू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी रामक्रेश से पांच साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद दो लाख रुपए मायके से लाने का दबाव बनाया जा रहा था। 24 दिसंबर को घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित पति रामक्रेश, ससुर हरगोविंद, सास झलकुंवर, जेठ जगमोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।