Press "Enter" to skip to content

डंपर की टक्कर से शांतिनगर में रहने वाला युवक घायल-shivpuri news

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत रेत मंडी जाधव सागर पर डंपर के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गया। मातादीन पुत्र मुकुन्द्र कुशवाह निवासी शांतिनगर शिवपुरी ने बताया कि शनिवार को शाम के समय वह जाधव सागर से होते हुए घर जा रहा था तभी पीछे से डंपर के चालक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज र विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!