Press "Enter" to skip to content

रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौंज व मारपीट-shivpuri news

िशवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पिपरसमा शिवपुरी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मुकेश धाकड़ पुत्र अमरचंद धाकड़ व हरीसिंह पुत्र मांगीलाल धाकड़ निवासी पिपरसमा शिवपुरी में विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते 19 जनवरी को शाम शंकर जी के मंदिर के पास दोनों में गाली-गलौंज हाे गई। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने हरिसिंह की शिकायत पर गणेशालाल, मुकेश, कैलाश, डब्बू धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मुकेश धाकड़ पुत्र अमरचंद धाकड़ की शिकायत पर मीनू धाकड़, दीपू धाकड़, हरीसिंह धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!