समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए जिला उपार्जन समिति का गठन-shivpuri news

शिवपुरी। रवी विपणन मौसम 2019-20 के लिए किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए जिला उपार्जन समिति का गठन कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा किया गया है। गठित समिति की अध्यक्ष जिला कलेक्टर रहेंगे। 
 

समिति में सदस्य एवं सचिव के रूप में जिला आपूर्ति अधिकारी, सदस्य के रूप में जिला लीड बैंक अधिकारी, उपसंचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एनआईसी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी, प्रबंधक, वेयर हाउसिंग एण्ड लाॅजिस्टक कार्पो, जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी, अधीक्षक भू-अभिलेख, सचिव कृषि उपज मंडी को शामिल किया गया है।