शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत श्रीनाथ कॉम्प्लेक्स सुनार गली से चोर एक एक्टिवा को चुराकर ले गए। मामले में जानकारी देते हुए दीपक सोनी पुत्र मोहन प्रसाद सोनी निवासी डाॅ. एमडी गुप्ता के पास शंकर कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि 19 जनवरी को वह अपनी सुनार गली में िस्थत दुकान पर गए थे। उन्होंने दुकान खोली और एक्टिवा का लोक लगाकर दुकान के अंदर चले गए। जब वह वापस तो देखा कि वाहन गायब है। जिस पर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।



