
शिवपुरी। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा बाधित हो रही हैं। 21 और 22 जनवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि रात का पारा 8 से 9 डिग्री के बीच बना रह सकता है।




