बाइक की टक्कर से किसान की मौत-shivpuri news

शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के लेगड़ा गांव में खेत से घर लौट रहे किसान सीताराम पुत्र फुंदी कुशवाह की दुर्घटना में मौत हो गई। उक्त किसान खेत में पानी देने के बाद रात में अपने घर लौट रहा था तभी तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने पीछे से उनमें टक्कर मार दी जिससे किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सीताराम को इलाज के लिए पोहरी अस्पताल लाया गया, परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बाइक जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है।