Press "Enter" to skip to content

करौंदी में महिला की हत्या कर शव जलाया -news shivpuri

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत
सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के पीछे न्यू दर्पण कॉलोनी में सोमवार शाम उस समय
लोगों के होश फाख्ता हो गए। जब एक खोपड़ी जली हुई हालत में मिली। वहीं कुछ
दूरी पर शरीर का अन्य भाग जला हुआ मिला, जो राख हो गया था, लेकिन रीढ़ ही
हड्डी शेष रह गई थी। जैसे ही लोगों ने यह जला कंकाल देखा तो लोगों ने सूचना
फिजिकल थाना प्रभारी अनीता मिश्रा को दी। इसके बाद मौके पर मिश्रा पहुंची
और छानबीन की। इसके बाद मौके पर एफएसएल टीम के प्रभारी डॉ. एसएल भरदिया को
भी बुलाया गया।

कहीं खोपड़ी तो कुछ दूरी पर पड़ी थी रीढ़ की हड्डी और राख
पुलिस और
एफएसएल की टीम जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर
खोपड़ी पड़ी थी। उसके पास ही राख पड़ी थी। देखने पर रीढ़ ही हड्डी जलना शेष रह
गई थी, जिसे जब्त किया गया। इसके अलावा मौके पर चूड़ी व अन्य चीजें पड़ी थीं।
इससे पुलिस और एफएसएल की टीम अनुमान लगा रही है कि यह शव किसी महिला का
है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!