Press "Enter" to skip to content

तहसील, मतदान केंद्र, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कार्यालयों में मनाया जाएगा मनाया जाएगा मतदाता दिवस-shivpuri news

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित
शिवपुरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 
कलेक्टर अनुग्रह पी ने कहा कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के समारोह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी के विवेकानंद सभागार में सुबह 11:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आयोजन स्थल की माईक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों एवं जनसमुदाय आदि की उचित बैठक व्यवस्था प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी द्वारा की जाएगी। जबकि समारोह के नोडल ऑफिसर जिला पंचायत के सीईओ रहेंगे, जो संपूर्ण आयोजन का पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण करेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि मतदाता दिवस समारोह के पूर्व आयोजित की गई निबंध, वाद.विवाद एवं चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राचार्य पीजी कॉलेज शिवपुरी एवं जिला शिक्षाधिकारी शिवपुरी विजेता प्रतिभागियों को समारोह स्थल तक लाने के लिए उत्तरदायी होंगे। समारोह में इन प्रतिभागियों को उचित स्थान पर बैठाने तथा पुरस्कृत करने का दायित्व महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवपुरी का होगा। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा.निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह विधानसभा स्तर, तहसील, प्रत्येक मतदान केंद्र सहित अनुभाग, तहसील, मतदान केंद्र, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कार्यालयों में मनाया जाएगा। विद्यालय, महाविद्यालय, विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों के प्रमुखों द्वारा अपने अधीनस्थों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। 
कलेक्टर ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि अतिथिगणों के आमंत्रण पत्रों, बैज, प्रशस्ति पत्र की आवश्यक संख्या में अनुमोदन उपरांत मुद्रण कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल एवं मंच की व्यवस्थाएं अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व शिवपुरी, आमंत्रण पत्रों का वितरण व मुख्य अतिथि की व्यवस्था हेतु तहसीलदार शिवपुरी, समारोह स्थल की साफ.सफाई व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुरी, स्वल्पाहार की व्यवस्था किए जाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी के सहायक ग्रेड.3 प्रदीप श्रीवास्तव एवं मंच संचालन हेतु वरिष्ठ अध्यापक अनुराग द्विवेदी को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई जाने वाले शपथ में हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, का वाचन किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!