6 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के तहत आने वाले ग्राम बांसगढ़ में एक 6 वर्षीय मासूम के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन सही समय पर बच्ची की दादी उसे तलाशतु हुए आ गई। बताया जा रहा है कि आरोपित ने दादी को धक्का दिया और भाग गया।
जानकारी के अनुसार करैरा अनुविभाग के गांव बांसगढ़ में अपने ही घर के सामने ही 6 साल की मासूम खड़ी थी। तभी उसके रिश्ते में लगने वाला चाचा लवकुश रावत आया और उसे किसी बहाने से अपने घर की छत पर ले गया और उसके दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी किसी ने बताया कि मासूम को लवकुश रावत ले गया तो उसे तलाशते हुए मासूम की दादी लवकुश के घर पहुंच गई। दादी बच्ची को लेने के लिए पहुंची तो छत पर युवक बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची के परिजनों के आने के बाद आरोपित वहां से भाग गया।