कलेक्‍टर ने खेल परिसर का किया निरीक्षण-shivpuri news

अधिक से अधिक खिलाड़ी ले लाभ पी अनुग्रह
शिवपुरी। खेल और युवा कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर का कलेक्‍टर पी अनुग्रह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन भी मौजूद रहे। संभागीय खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी एमके धौलपुरी द्वारा खेल मैदानो का निरीक्षण एवं जानकारी दी। जिसमें बास्‍केटबॉल, व्‍हालीबॉल, कबड्डी, खो.खो, लॉन.टेनिस कोर्ट, मलखम्‍ब मैदान हॉकी मैदान तथा इंडोर हॉल में संचालित बैडमिंटन कोर्ट एवं जूडो हॉल का अवलोकन किया गया जिसमें जूडो प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी से प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे खिलाडियों की जानकारी ली गई। इसके उपरांत कलेक्‍टर द्वारा जिला खेल परिसर में संचालित रोजगारोन्‍मुखी इंडसइंड बैंक एवं आयशर ऑटो‍मोटिव स्‍कील अकादमी का भी निरीक्षण किया गया जिसमें आयसर एवं बैंकिंग स्किल अकादमी के अधिकारी द्वारा रोजगारोन्‍मुखी के संबंध में कलेक्‍टर को जानकारी दी गई। क्रिकेट खेल मैदान पर क्रिकेट मैच के लिए शिवपुरी वं इंदौर के खिलाडियों से कलेक्‍टर द्वारा खेल के बारे में चर्चा की गई कलेक्‍टर द्वारा जिला शिवपुरी में नवनिर्मित अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी एस्‍टोटर्फ का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय संभागीय खेल अधिकारी के द्वारा हॉकी खेल मैदान पर संचालित फिडर सेंटर के खिलाडियों एवं प्रशिक्षण के संबंध में अवगत कराया गया एवं जिला खेल परिसर में संचालित अन्‍य खेल गतिविधियों जैसे मलखम्‍ब, एथलेटिक्‍स, योगा, फिटनेस सेंटर एवं मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी गई। खेल मैदानों पर खिलाड़ी की भागीदारी एवं जनसमुदाय भी बढे इस हेतु सीईओ जिला पंचायत एवं संभागीय खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी को निर्देश दिया गया, शीघ्र कार्य योजना बनायेए जिससे यहां संचालित समस्‍त मैदानों पर और अधिक लोग व खिलाडी इसका लाभ ले एवं यहां संचालित रोजगारोन्‍मुखी योजना का भी लाभ उठा सके। अंत में कलेक्‍टर द्वारा संभागीय खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी के कार्यालय का अवलोकन कर निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यालय में पदस्‍थ कर्मचारी एवं प्रशिक्षकों के संबंध में जानकारी प्राप्‍त की।