शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मलेरिया कोठी के सामने मैदान लालमाटी शिवपुरी पर दो युवकों ने किसी दूसरे के प्लॉट पर लगे पत्थरों को उखाड़ दिया। पूछने पर आरोपितों ने गाली-गलौंज कर प्लॉट मालिक की व परिजनों की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रंजीत आदिवासी पुत्र सावंयिा आदिवासी निवासी 30 नंबर कोठी के पास लालमाटी शिवपुरी ने बताया कि उसका मलेरिया मैदान में प्लॉट के लिए पत्थर गाढ़ रहा था। जिसके पत्थर पड़ोस के राजकुमार आदिवासी ने उखाड़ दिए। जब पत्थर उखाड़ने से मना किया किया तो राजकुमार व अमन ने गाली-गलौंज की जब गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख उसे बचाने आई लड़की ऊषा की भी मारपीट कर दी जिससे दोनों चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।





Be First to Comment