नरेंद्र तौमर का कल आगमन,सेनसमाज करा सकता है विरोध दर्ज | Shivpuri news

‌शिवपुरी । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर मंच से नाइयों के ऊपर  कहावत कह कर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं । विदित हो कि अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान  उदाहरणार्थ नाई नाई कितने बाल ..कहावत कह डाली । शायद उस समय मंत्रीजी को कहावत कहने से आने वाली मुसीबत का भान नही रहा होगा। मंत्री जी के मुख से कहावत  सुन भड़के शिवपुरी के सेन समाज ने आज समाज के जिलाध्यक्ष ललित श्रीवास के नेतृत्व में पूर्व मंत्री और शिवपुरी से भाजपा विधायक श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया के कार्यलय पर पहुंच कर नरेन्द्र तोमर के खिलाफ ज्ञापन दे डाला। लेकिन मंत्रीजी की दुश्वारियां यहीं तक खत्म नही दिख रही हैं।अब मंत्री जी के कल के शिवपुरी आगमन पर सेन समाज द्वारा विरोध स्वरूप कार्यवाही किये जाने की खबर आरही है।