बाइक की टक्कर से युवक घायल-shivpuri news

िशवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत बाइक चालक हरनाम पुत्र घन्सा कुशवाह निवासी महोबा ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सुरेश पुत्र रघुवीरसिंह यादव निवासी खैराई में टक्कर मार दी। घटना स्कूल के पास ग्राम महोबा के पास घटित हुई। टक्कर लगते ही सुरेश जमीन पर गिर कर चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बाइक चालक हरनाम के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।