शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डागरिया नागुली में रहने वाली किशोरी को गांव के दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। मामले में परिजनों ने शक के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ थाने में केस केस दर्ज करवाया है।
ग्राम डगरिया नागुली की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 21 जनवरी को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर गांव में किशोरी की पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणाों ने बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही रहने वाले संजय पुत्र संटू कुशवाह, बादल पुत्र पृथ्वी कुशवाह निवासी डगरिया नागुली के साथ देखा गया है। जिस पर दोनों युवकों के घर गए तो वह भी लापता मिली। परिजन थाने गए और मामले में संदिग्धाें के खिलाफ केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment