
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खड़पुरा में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक धर्मदास यादव ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने बताया कि बुधवार शाम के समय वह अपने घर पर अकेली थी तभी पड़ोस में रहने वाला युवक धर्मदास आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। परिजनों के आने पर महिला ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी और थाने में जाकर केस दर्ज करवाया।




