सेप्टिक टैंक बना सिंध लाइन में रोड़ा, सीएमओ पहुँचे सेप्टिक टैंक तुड़वाया | Shivpuri news

शिवपुरी। शहर के ग्वालियर बायपास के पास एक घर के सामने सेप्टिक टैंक सिंध जलावर्धन की पाइप लाइन बिछाने में रोड़ा बन गया। मकान मालिक ने आपत्ति दर्ज कराई और जेसीबी की खुदाई रुकवा दी। बात नहीं बनी तो सीएमओ सीपी राय मौके पर पहुंचे। सेप्टिक टैंक को तुड़वाकर लाइन बिछाने का काम फिर से चालू कराया। 

बता दें कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर में पानी सप्लाई के लिए समय सीमा तय कर दी है। इसलिए नगर पालिका हर हाल में काम समय रहते पूरा कराना चाहती है। अधिकारी खुद मैदान में उतरकर काम पूरा कराने में जुटे हैं।