Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे राहुल गांधी इसलिए अब प्रियंका को लाया गया है- नरेंद्र सिंह तोमर | Shivpuri news

शिवपुरी में नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ली बैठक

शिवपुरी। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार से जुड़ी प्रियंका गांधी को पार्टी का नया महासचिव बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे इसलिए अब प्रियंका गांधी को आगे लाया गया है। श्री तोमर कहा कि प्रियंका के आने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। कांग्रेसियों को कोई फर्क दिख रहा हो तो वही बता सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बात शिवपुरी में पत्रकारों चर्चा के दौरान कही। गुरुवार को श्री तोमर ने होटल ग्रीन व्यू में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान श्री तोमर ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में श्री तोमर ने अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!