हूटर लगे आठ वाहनों के चालान काटें, एक बस व मैजिक जप्त |Shivpuri news

शिवपुरी। जिला परिवहन अधिकारी ने गुरुवार को वाहनों की चैकिंग में आठ वाहनों के हूटर निकालकर चालानी कार्रवाई की है। वहीं स्कूल की एक बस व मैजिक बिना परमिट पर चलती पाई जाने पर जब्त कर ली हैं। एक वाहन आदर्श पब्लिक स्कूल का है। पूरी कार्रवाई में 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। परिवहन अधिकारी मधुसिंह का कहना है कि चैकिंग अभियान जारी रहेगा। स्कूल संचालकों को पहले ही आगाह कर चुके हैं। कमियां पाए जाने पर चालानी कार्रवाई जारी रहेगी।