शिवपुरी। खनियांधाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजा बूदोनपुर में रंजिश को लेकर युवक पर प्राणाघातक हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दज्र कर विवेचना शुरू कर दी है।
चक्ररपाल पुत्र पहलवान लोधी निवासी राजापुर बूदोन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को दोपहर के समय जब वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी खेरा उर्फ सोवरन लोधी निवासी राजापुर आया और गाली-गलौंज करने लगा। चक्ररपाल ने बताया कि उसकी युवक से रंजिश चली आ रही थी जिस पर वह गाली-गलौंज कर रहा था। मना करने पर युवक ने लाठी व कुल्हाड़ी से मरपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
पिछोर में युवक की मारपीट
पिछोर थाना क्षेत्र के तहत रामेश्वर पुत्र धनश्याम लोधी निवासी भितरगंवा की रंजिश को लेकर रामकुमार लोधी निवासी भितरगवा ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को खुरई प्लांट के पास रोड पर खड़ा हुआ था तथा रामकुमार लोधी आया और रंजिश को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




