
शिवपुरी।सतनवाड़ा कस्बे के पास फोरलेन किनारे एनपीटीआई (नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) बिल्डिंग 60 करोड़ से अधिक की लागत से बनकर तैयार हो चुकी है। बिल्डिंग हैंडओवर के साथ लोकार्पण अगले महीने होने जा रहा है। ट्रेनिंग इंटीट्यूट में स्टाफ की भर्ती के लिए मामला मिनिस्ट्री में पेंडिग हैं। एनपीटीआई के अधिकारियों का कहना है कि जल्द अनुमति मिल जाएगी। इसी के साथ स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। शिक्षण सत्र 2019-20 में छात्र प्रवेश लेकर पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। शुरूआती साल में दो कोर्स संचालन के लिए बातचीत चल रही है। जिसमें रेग्युलर पीडीसी व एक अन्य कोर्स शामिल है।
लैब के लिए बैंगलुरू से आएंगे उपकरण: वर्तमान में एक नई बस आ चुकी है। फर्नीचर के अलावा अन्य सामान भी आ चुका है। लैब के लिए इक्विपमेंट बैंगलुरू से जल्द आने वाले हैं। बिजली कनेक्शन मिल चुका है। ट्रांसफार्मर अलग से रखा जा रहा है। बता दें कि 6 जनवरी को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एनपीटीआई सहित एनटीपीसी बिल्डिंग का जायजा लिया और स्टाफ भर्ती सहित छात्रों को प्रवेश दिलाए जाने के संबंध में जानकारी ली। जल्द ही सांसद सिंधिया के हाथों बिल्डिंग का लोकार्पण होने जा रहा है।
सतनवाड़ा में तैयार हो चुकी एनपीटीआई की बिल्डिंग।
छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल
एनपीटीआई परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बिल्डिंग बनाईं हैं। करीब 30 कमरे छात्राओं के लिए और 150 कमरे छात्रों के लिए हैं। इंस्टीट्यूट की हॉस्टल बिल्डिंग में 250 छात्र रह सकते हैं। यह इंस्टीट्यूट देश का 11वां है। बिल्डिंग का निर्माण पॉवर ग्रिड की देखरेख में पूरा हुआ है।
परिसर में ये अलग-अलग बिल्डिंग बनाई गईं
मैन बिल्डिंग में प्रोफेसर के लिए क्लासरूम, 4 लैब, 2 लाइब्रेरी, एक सिमिलेटर रूम, एक कंप्यूटर रूम, 250 सीट का एक ऑडोटोरियम बनाया है जिसमें ग्राउंड के साथ दो मंजिल तक जाने लिफ्ट भी लगाई गई है। स्टाफ के लिए अलग से रूम बनाए गए हैं। जबकि गेस्ट रूम भी अलग से रखा गया है।
भर्ती के लिए मिनिस्ट्री से अनुमति ले रहे हैं






Be First to Comment